बलिया के पीयूष कुमार द्विवेदी दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में हिन्दी के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ हैं। उनकी इस सफलता से परिजनों के साथ ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
बता दें कि नगरा निवासी पीयूष ने प्राथमिक से लेकर इंटर तक की शिक्षा गांव में पूरी करने के बाद बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से 2010 में स्नातक, 2012 में एम ए और 2014 में बीएड की डिग्री हासिल की। इस दौरान 2014 में ही जेआरएफ उत्तीर्ण करने के बाद बीएचयू से ही 2019 में पीएचडी की उपाधि हासिल की।
पीयूष के दो बड़े भाई भी असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। पीयूष कुमार द्विवेदी की इस सफलता पर घर परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विधायक उमाशंकर सिंह, पूर्व विधायक सनातन पांडेय,पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, गोपाल जी सिंह, काशीनाथ जायसवाल, दिग्विजय सिंह, कृष्णमुरारी पांडेय, संजय पांडेय, राज बहादुर सिंह अंशू, सहित काफी लोगों ने बधाई दी है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…