Categories: बलिया

बलिया में निकाय चुनाव का रण: आरक्षण के बाद जदयू घोषित करेगी प्रत्याशी

बलिया। यूपी में निकाय चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टी जुटी हैं। जदयू भी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है। सपा ने साफ कर दि है कि आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रत्याशियों की सूची जारी जायेगी। ठीक इसी तरह जदयू भी आरक्षण के बाद ही प्रत्याशी घोषित करेगी।

फेफना कार्यालय में जदयू प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने बताया कि अभी बहुत से प्रत्याशी अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं। लेकिन आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रत्याशियों की सूची जारी जायेगी। फिलहाल पार्टी चुनाव की तैयारी कर रही है। चुनाव में पार्टी को जनता का समर्थन मिलेगा।

बता दें उत्तर प्रदेश में नगरीय निकायों के आरक्षण में अभी एक सप्ताह का समय और लगेगा। नगर विकास विभाग ने सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग से आरक्षण के बाद निकायों की अंतिम सूची एक सप्ताह में सौंपने के लिए कहा है। प्रदेश में 763 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को सरकार से आरक्षण तय होने के बाद निकायों की सूची का इंतजार है। इसके बाद ही आयोग चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा।

चूंकि ज्यादातर नगरीय निकायों का कार्यकाल जनवरी के पहले हफ्ते में और कुछ का कार्यकाल दूसरे हफ्ते में समाप्त हो रहा है। इसलिए आयोग को इससे पहले चुनाव कराना है। चुनाव कराने के लिए आयोग को न्यूनतम 35-36 दिन का समय जरूरी होता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago