टिकट कटने के बाद बैरिया पहुँचते ही हमलवार हुए सुरेंद्र सिंह!

भारतीय जनता पार्टी के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने मीडियो से बात करते हुए कहा कि बलिया का रिजेक्टेड बैरिया में सेलेक्टेड नही हो सकता है।

इस दौरान सुरेंद्र सिंह भाजपा पर जमकर नाराज हुए। उन्होंने कहा कि बलिया लोकसभा क्षेत्र से सभी 5 सीट भाजपा हारेगी और हराने में मेरा योगदान भी रहेगा। टिकट न मिलने का गुस्सा विधायक के बयानों से साफ नजर आ रहा था। उन्होंने बलिया सांसद और आनंद स्वरूप शुक्ला पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा टिकट इन्हीं लोगों ने कटवाया है।

उन्होंने खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि अब देखना है कि किसके पौरुष में दम है। इसके साथ ही सुरेंद्र सिंह ने 11 फरवरी को नामांकन भरने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी दल से टिकट मांगने नही जाऊंगा अगर कोई सम्मान के साथ देता है तो स्वीकार कर लूंगा, नहीं तो निर्दल रूप से जनता के बीच आशीर्वाद लेने जरूर जाऊंगा।

बता दें कि पार्टी ने बैरिया सीट से मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला पर भरोसा जताया है। सुरेंद्र सिंह टिकट कटने के बाद से ही पार्टी से नाराज चल रहे थे और उन्होंने पार्टी सदस्यता से इस्तीफा देकर अपनी नाराजगी का एहसास करवा दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago