टिकट मिलने के बाद बलिया पहुँचे नारद राय का बीजेपी पर तंज, कहा- मेरा मुकाबला पर्यटक से है

समाजवादी पार्टी ने बलिया नगर विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री नारद राय को मैदान में उतारा है। बलिया से प्रत्याशी घोषित होने के बाद पूर्व मंत्री नारद राय शहर पहुंचे जहां उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारद राय को फूलों की मालाओं से लाद दिया। बता दें कि नारद राय बलिया पहुंचते ही सबसे पहले कोरांटाडीह स्थित मंगला भवानी मंदिर में मत्था टेका। इसके बाद भरौली में स्वामी सहजानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आगे बढ़े। यहां से कपिलेश्वरी मंदिर में दर्शन करने के बाद शहर स्थित अपने आवास पहुंचे।

उनके बलिया आने की खबर मिलते ही हजारों की संख्या में समर्थक उनके स्वागत के लिए जुट गए। इस दौरान नारद राय ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से रोक नहीं सकती। भाजपा उम्मीदवार पर तंज कसते हुए कहा कि मेरे सामने तो पर्यटक उम्मीदवार है। मैं 10 फरवरी को अपना नामांकन दाखिल करूंगा।

नारद राय ने आगे कहा कि मेरे टिकट को लेकर विपक्षी इधर-उधर की बातें करते रहे। लेकिन मेरे ऊपर अखिलेश यादव का भरोसा शुरू से रहा। नेता जी (मुलायम सिंह यादव) और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेरे संघर्ष पर भरोसा किया। क्योंकि उन्हें मालूम है कि बलिया की सातों विधानसभा में नगर सीट पर सपा सबसे मजबूत है। इसके पीछे समाजवादी पार्टी के हर एक कार्यकर्ता की मेहनत छिपी है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर 10 लाख नौजवान  नौजवानों को नौकरी दी जाएगी। किसान, गरीब और व्यापारी सबके हितों की रक्षा होगी। नारद राय ने भाजपा उम्मीदवार का बिना नाम लिए तंज भी कसे। कहा कि कुछ लोग बीस साल बाद फिर से पर्यटक बन कर आए हैं। सपा की लहर में एक बार फिर उनकी जमानत जब्त हो जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago