Categories: बलिया

भाजपा ने पांच सालों में कोई काम नहीं किया, जनता को धोखा दियाः अंबिका चौधरी

सपा ने फेफना सीट से संग्राम सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। सपा के दिग्गज नेता अंबिका चौधरी उन्हें समर्थन दे रहे हैं। बीते दिन संग्राम सिंह जब नामांकन दाखिल करने पहुंचे तो अंबिका चौधरी उनके साथ थे। नामांकन के बाद अंबिका चौधरी ने संग्राम सिंह की जीत का दावा भी किया।

प्रदेश में सपा की सरकार बनाने और संग्राम सिंह की जीत को सफल बनाने के लिए फेफना में समाजवादी कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई। इस मीटिंग को अंबिका चौधरी ने संबोधित किया। इस दौरान वह संग्राम सिंह की जीत को लेकर आश्वस्त दिखे और उन्होंने कई बार संग्राम सिंह को भावी विधायक कहकर पुकारा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने चुनावी रणनीति पर बातचीत की। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाईश भी दी। साथ ही कहा कि नामांकन के बाद से ही चुनाव शुरु हो जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि चुनावी जनसंपर्क के दौरान उत्पीड़नकारी नीतियों, अवैध गोरखधंधों के बारे में जनता को जागरुक करना है। हर गांव-हर बूथ में जनसंपर्क करना है। अध्यक्ष जी सेटअप, बूथ, सेंटरों के माध्यम से जो सूचना देंगे वह जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अच्छे से अपनी जिम्मेदारी निभाए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सपा के विजयी होने की बात भी दोहराई।

उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने पांच सालों में कोई काम नहीं किया। लोग भाजपा से नाराज है। भाजपा ने लोगों को धोखा दिया। पश्चिमी यूपी से सपा की फिज़ा खड़ी हो गई है। ऐसे में हमें जनता के बीच पहुंचकर प्रचार को मजबूती प्रदान करना होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

6 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago