बलिया: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को टाउन इन्टर कॉलेज के सभागार में ऊर्जा महोत्सव के मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि सभी लोग बिजली बिल समय से जमा करें। जिनके पास कनेक्शन नहीं है, वह कनेक्शन ले लें। लाइन लॉस जितना बेहतर होगा, उतनी बेहतर बिजली आपूर्ति हम सबको मिल सकेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि उर्जा महोत्सव कार्यक्रम के जरिए बिजली विभाग की योजनाओं तथा बिजली आपूर्ति से जुड़ी सभी प्रकार की प्रक्रिया के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में विद्युत क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। जनपद मुख्यालय और तहसील मुख्यालयों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्याप्त बिजली आपूर्ति हो रही है। लेकिन यह और बेहतर तब होगी, जब शत- प्रतिशत लोग कनेक्शनधारी हों जाएंगे और समय से बिजली बिल जमा करेंगे। उर्जा महोत्सव कार्यक्रम में सौभाग्य योजना के अंतर्गत दिए गए विद्युत कनेक्शन का भी वितरण पांच लाभार्थियों में किया गया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…