Categories: बलिया

बलियाः तबादलों को रद्द करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन

बलिया में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से शनिवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया साथ ही गलत स्थानांतरण करने के लिए डीएम के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार को सौंपा। बता दें कि कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करने के बाद दो घंटे कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सेवाएं सुबह 8 से 10 तक बंद रहीं। कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया और वहां से जुलूस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य निदेशक के खिलाफ नारेबाजी की।

वहीं उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए गलत तबादलों को निरस्त करने की मांग की। कहा कि जब तक गलत तरीके से हुए स्थान्तरण को निरस्त नहीं किया जायेगा, यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा। स्थान्तरण नीति के खिलाफ करीब 10 दिनों से कर्मचारी आंदोलनरत है। शुरु में धरना-प्रदर्शन करने के बाद अब दो घंटे का कार्य वहिष्कार किया। इस दौरान इमरजेंसी को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं सुबह आठ बजे से 10 बजे तक दो घंटे ठप रही।

कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया तथा वहां से जुलूस लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य निदेशक के खिलाफ नारेबाजी किया। उन्होंने डीएम को सम्बोधित ज्ञापन सौंपते हुए गलत तबादलों को निरस्त करने की मांग किया। कहा कि जब तक गलत स्थानान्तरण निरस्त नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अरुण सिंह, हेमंत सिहं, रणधीर सिंह, योगेंद्र पांडेय, छोटेलाल, मलय पांडेय, अशोक सिंह, छोटेलाल प्रसाद, आरबी यादव, सुशील ओझा, रितेश श्रीवास्तव, विनोद मिश्र आदि थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago