बलिया। बैरिया पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर-ट्राली और दो स्कार्पियो के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि 2 आरोपी भागने में सफल हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में पंजीकृत किया गया। आरोपी ट्रैक्टर को बेचने की फिराक में थे। जिन्हें सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
मामले में SHO धर्मवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बैरिया के लीला छपरा निवासी सुशील कुमार गुप्ता के ट्रैक्टर ट्राली को चोरों के एक गिरोह ने कहीं छिपा कर रखा है। उसके लिए ग्राहक ढूढ़ रहा हैं।ऐसे में चौकी इंचार्ज बैरिया सुनील कुमार सिंह रविदास मंदिर के पास से छपरा रिविलगंज सेमरिया निवासी पवन यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मेरा एक साथी राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित जिन्न बाबा के स्थान के पास कर्ण छपरा गांव के पूरब चोरी की दो स्कार्पियो का ग्राहक खोजने के लिए आया है।
आरोपी की निशानदेही पर छापेमारी कर बिहार के फतेहपुर सरैया निवासी राजवीर को गिरफ्तार कर लिया। उनके दो साथी बिहार के गोरिया छपरा निवासी विकास यादव और सेमरिया के बिहारी यादव भाग निकले आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने मांझी घाट के पास एक बगीचे से चोरी का ट्रैक्टर-ट्राली और दो कार बरामद कर ली। आरोपितों ने बताया कि चोरी का ट्रैक्टर लाल बालू में चलाते हैं। जबकि कार और अन्य वाहन बेच देते हैं।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…