Categories: बलिया

बलिया के जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में हुई समर कैंप की शुरुआत

बलिया के चितबड़ागांव के जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 4 दिवसीय समर कैंप की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सामने द्वीप प्रजव्वलन कर किया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमुना राम स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अंगद प्रसाद गुप्ता और विभागाध्यक्ष डी॰एल॰एड एवं एम॰एड डॉ॰ विनोद यादव उपस्थित रहे।

समर कैंप का पहला दिन बच्चों के लिए बहुत ही आनंददायक रहा। बच्चे घुड़सवारी के आनंद को बहुत ही। मजे लेकर उनका लुप्त उठाया तथा घुड़सवारी की बारीकियों को समझा। इस अवसर पर कॉटन बॉल कैंडी बच्चों का आकर्षण का केंद्र रही तथा बच्चे कॉटन बॉल कैंडी को खाने का लुत्फ उठाया, ट्रैंपलिंग एवं मिकी माउस के झूले का आनंद लिया।

कैंप में बागवानी का आयोजन भी किया गया। आर्ट और क्राफ्ट में बच्चों ने अपनी कलाकृतियों से सब का मन मोह लिया। फ्लेमलेस कुकिंग के तहत बच्चों को बिना गैस चूल्हे का प्रयोग किए केक बनाने की विधि को सिखाया गया। बच्चों ने इसको सीख कर अपने घर पर अपने जन्मदिन के आयोजन पर इसको बनाने का लक्ष्य रखा।

इस दौरान विज्ञान के अध्यापिका द्वारा फूलों को फलों में कैसे पौधे बदलते हैं इसका प्रदर्शन किया गया किया गया। आज के युग को देखते हुए फोटोग्राफी स्किल्स को भी बच्चों के बीच प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रबंध निदेशक तथा सभी विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे तथा प्रधानाचार्य और प्रबंध निदेशक ने शिक्षकों के मेहनत को बहुत ही साराहा और बच्चों के उज्जवल भविष्य के प्रति आशान्वित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago