बलिया में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जारी हैं। एक तरफ जहां राजनैतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं, तो वहीं दुसरी तरफ प्रशासन मतदान की व्यवस्था बनाने में जुटा है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मतदान दिवस पर अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों/कल कारखाने में नियोजित कर्मकार श्रमिकों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए 01 जून शनिवार को सवैतनिक अवकाश मिलेगा। जिससे प्रतिष्ठान में नियोजित श्रमिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
बता दें कि बलिया में वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा हैं। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान का महत्व बता कर वोट देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने सवैतनिक अवकाश की घोषणा की है।
जिलाधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों के पास बोतल बंद पानी की दुकानों को छोड़कर यदि कोई प्रतिष्ठान व कल कारखाने मतदान के दिन खुले पाए जाते हैं, तो सेवायोजक के विरुद्ध नियम अनुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…