Categories: बलिया

बलिया में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे राजनाथ सिंह, विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव के चलते बीजेपी के दिग्गज चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। पार्टी के शीर्ष नेता उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज बलिया के सलेमपुर लोकसभा पहुंचे। उन्होंने यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने आप, सपा, कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी जेल में गए थे और कहते हैं कि नरेंद्र मोदी ईडी और सीबीआई लगाकर सबको जेल भेजते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये हमने गलत किया है तो अदालत है वो हमारे फैसले को क्यों नहीं गलत ठहराती है? उनके उपर कोई दबाव नहीं डाल सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के कारण जेल गए हैं और ये सिद्ध होकर रहेगा। केजरीवाल ने अन्ना साहब हजारे को धोखा दिया है। कहा कि अन्ना हजारे ने केजरीवाल से कहा था कि राजनीतिक पार्टी मत बनाना, हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन छेड़ा है नहीं तो इसपर से जनता का विश्वास समाप्त हो जाएगा। जिन्होंने अन्ना हजारे को धोखा दिया वो आपको बख्सेगे?

उन्होंने कहा कि ये बीस दिन के लिए बाहर आए हैं फिर पहली जून को चले जाएंगे। उन्हें हम नहीं भेजेंगे बल्कि अदालत खुद भेजेगी। वहीं आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल की पिटाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के घर में उनकी पार्टी की राज्यसभा सांसद लात-घूसों से पीटी गई और उसके उपर आप बोल नहीं रहे हैं? ये क्या नेता हैं, नेता का शेर का कलेजा होना चाहिए। वहीं एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कहीं-कहीं हर महीने देश में चुनाव ही होते रहते हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम लोगों ने फैसला किया है कि वो सिलसीला बंद होना चाहिए। इस देश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ होने चाहिए। एक राष्ट्र एक चुनाव। इससे आपकी कमाई, संसाधनों और समय कील बचत होगी। क्या इसे करना तानाशाही है? हमने क्या अपराधी किया है? वहीं पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे विवादों पर उन्होंने कहा कि मैंने तीन-चार साल पहले ही कह दिया था कि पाक अधिकृत कश्मीर को लेने के लिए उसपर कब्जा करने की कोई जरूरत नहीं है। बल्कि पाक अधिकृत कश्मीर के लोग मांग करेंगे की हम भारत में मिलना चाहते हैं और आज वही पीओके के लोग मांग कर रहे हैं कि हम भारत के साथ रहना चाहते हैं, वह दिन आ गया है। वहीं तीन तलाक और सामान्य नागरिक संहिता के मुद्दे पर उन्होंने कहा हमने जब तीन तलाक़ पर कानून बनाया तो लोगों ने कहा कि दूसरे धर्म के मामलों में आप हस्तक्षेप करने वाले कौन होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार रहे चाहें भाड़ में जाए, चाहें हिन्दू, मुस्लमान, यहुदी या ईसाई हो सबकी बहन‌-बेटी हमारी बहन बेटी है। इसको धर्म के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए, हमने तीन तलाक़ की प्रथा को समाप्त किया।

उन्होंने दावा किया कि सामान्य नागरिक संहिता को हम लागू करेंगे ये हमारा कमिटमेंट है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज सपा, कांग्रेस की हालत यह हो गई है कि सपा को लोग समाप्त पार्टी, आपने साईकिल की चैन को 2014 के लोकसभा चुनाव में अपने साईकिल की चैन उतार दी थी तथा 2017 और 2019 के चुनाव में भी आप लोगों ने साइकिल की चैन को चढ़ने नहीं दिया। दस साल तक जिस साईकिल पर चैन न हो वो साईकिल आगे कैसे बढ़ेगी। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत तो इतनी पतली हो गई है कि 2024 के चुनाव के बाद कांग्रेस डायनासोर की ही भांति भारत की धरती से लुप्त हो जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago