Categories: बलिया

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर फायरिंग मामले में फरार मुख्य आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित

बलिया के टीडी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिप्रांत सिंह गौतम को गोली मारने के मामले में अभी तक मुख्य आरोपी बलवंत यादव की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। ऐसे में अब पुलिस ने आरोपी बलवंत की गिरफ्तारी के लिए 15000 का इनाम घोषित किया है।

बता दें कि बलवंत यादव दिवंगत छात्रनेता हेमंत यादव का भाई है। हेमंत की हत्या में शिप्रांत आरोपी है। भाई की हत्या का बदला लेने के लिए बलवंत काफी दिनों से प्रयास में था। शनिवार को शहर से शिप्रांत अकेले घर जाने की सूचना पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इसमें एक गोली पीठ में व दूसरी गोली जांघ में लगी थी। उसकी हालत में काफी सुधार है।

इस मामले में पुलिस ने सचिन यादव, नवीन यादव के साथ 3 अज्ञात आरोपियों पर भी मुकदमा दर्ज किया था। इन आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की 4 टीमें गठित हैं।इससे पहले सुखपुरा थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह अमन राय को गिरफ्तार कर चुके हैं। इसने मुख्य आरोपी बलवंत यादव को शिप्रांत की लोकेशन बताई थी। उन्होंने बताया की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago