नए फ़ॉर्मूले पर इस बार बलिया के सभी कॉलेजों में कराया जाएगा छात्रसंघ चुनाव, प्रशा’सन ने शुरू की तै’यारी

बलिया प्रशासन ने एक नया फ़ॉर्मूला निकला है. कहा जा रहा है कि इसके ज़रिये जनपद के कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव के दौरान होने वाली अशांति और उप’द्रव में कमी आ जाएगी. दरअसल प्रशासन का फ़ॉर्मूला कुछ यह हैं कि जिले के सभी कॉलेजों में एक साथ छात्र संघ का चुनाव कराया जायेगा और इस दिशा में प्रशासन ने काम करना भी शुरू कर दिया है.


कहा जा रहा है कि नवरात्र शुरु होने से पहले ही ही कॉलेजों का छात्र संघ चुनाव संपन्न करा दिया जायेगा और इसके साथ साथ ही नतीजे भी घोषित कर दिए जायेंगे. दरअसल आम तौर पर देखा जाता है कि जब भी कॉलेजों में छात्र संघ का चुनाव होता है तो तमाम तरह की घटनाएँ देखने को मिलती है और वर्चस्व की सियासत परवान चढ़ने लगती है.


ऐसे में प्रशासन ने पहले एक ट्रायल के लिए शहर के तीन कॉलेजों का चुनाव एक साथ कराया और जिसमे यह पाया गया कि चुनाव के दौरान जो हं’गामा मचता है उसमे काफी कमी आ गयी. अब इसी फोर्मुले पर चलते हुए प्रशासन ने जिले के सभी आठ कॉलेजों का छात्र संघ चुनाव एक साथ कराने का फैसला किया है और इसके लिए प्रशासन ने कॉलेज के प्रशासन के साथ रूप रेखा भी तैयार करने से पहले बैठक कर ली है जिसमे सभी मामलों पर विचार किया गया है.


बी यह तय माना जा रहा है कि सभी कॉलेज में एक साथ चुनाव होंगे. इसके अलावा प्रशासन ने कॉलेज प्रशासन से कह दिया है कि या तो चुनाव दशहरा से पहले या फिर बाद में कराया जाए. अब कॉलेज प्रशासन क्या तय करता है वह भी जल्दी ही स्पष्ट हो जायेगा. लेकिन कहा जा रहा है कि चुनाव के लिए कॉलेज प्रशासन ने 20 सितम्बर को नामांकन करने और को मतदान कराने का फैसला किया है. हालाँकि फिलहाल अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago