ख’बर का अ’सर! विधा’यक ने 30 करोड़ का बाँध टू’टने और गाँव डू’बने के लिए खु’द को बताया ज़ि’मेम्दार

बलिया– बीते कल बलिया खबर ने एक खबर प्रकाशित की थी जिसमे बैरिया से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने करीब तीस करोड़ की रकम से बने रिंग बंधे की जो मरम्मत करवाई थी, वह पहली बाढ़ ही सह नहीं पाया और बह गया. इस तरह बाढ़ ने करीब 12 गांव गाँव को बुरी प्रभावित कर दिया और लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया. सोशल मीडिया पर भी लोग विधायक सुरेंद्र सिंह पर तमाम तरह के आरोप लगा रहे थे और उनसे उस रकम का हिसाब मांग रहे थे जो बाँध के मरम्मत में खर्च हुई थी.


लेकिन अब तमाम दबाव के बीच विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए अपनी गलती मान ली है. उन्होंने कहा है कि मैं जन प्रतिनिधि हूँ और इस नाते यह मेरी ज़िमेम्दारी बनती थी कि मैं अपने इलाके के लोगों को हिफाज़त करूँ. उन्होंने कहा कि लेकिन मैं इसमें असफल रहा. उन्होंने कहा है कि इसकी मैं ज़िम्मेदारी लेता हूँ.


बहरहाल, आपको बता दें कि फिलहाल वहां के हालात जस के तस बने हुए हैं और इलाके में फंसे लोगों को प्रशासन बाहर निकालने की कवायद में लगा हुआ है. इस बीच अब विधायक सुरेंद्र सिंह ने खुलकर अपनी गलती मान ली है और इस अनहोनी के कारण की ज़िम्मेदारी ले ली है. उन्होंने कहा है कि लोगों की हिफाज़त नहीं हो पाई, इसलिए लिए सबसे पहले मैं खुद को ज़िमेम्दार मानता हूँ. उन्होंने कहा है कि इसके लिए भागीय अधिकारी की लापरवाही भी ज़िम्मेदार है.


बाकी सब कुछ मैं ईश्वर पर छोड़ देता हूं. उन्होंने आगे कहा है कि राहत का काम चलाया जा रहा है और जब तक इलाके में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जाता है तब तक के लिए प्रशासन ने वहां सुबह और रात में खाने का इंतजाम लोगों के लिए कर दिया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago