अधिकारीयों पर गिर सकती है गाज, सीएम योगी करने जा रहे बाढ़ ग्रसित बलिया का दौरा

बलिया के कई इलाके इन दिनों बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और इसकी वजह से भारी नुक्सान हुआ है. खबर है कि बाढ़ के रास्ते में आने वाले तमाम घर ढह चुके हैं और फिलहाल लोगों को एक अदद प्रशासन की मदद की दरकार है. इस बीच अब यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ आज बाढ़ ग्रसित इलाके का हवाई दौरा का सकते हैं. शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक़, सीएम योगी बलिया और बैरिया तहसील क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे जहाँ पर बाढ़ से सबसे ज्यादा नुक्सान हुआ है.


इसके अलावा कहा जा रहा है कि हवाई सर्वेक्षण करने के बाद सीएम योगी अधिकारीयों के साथ बैठक करने वाले हैं और लोगों को किस तरह से जल्द से जल्द इससे राहत दी जा सकती है, उस पर बात चीत करने ज़रूरी दिशा निर्देश देंगे. आपको बता दें कि सीएम योगी ने अचा नक से ही इलाके के हवाई सर्वेक्षण करने का कार्यक्रम बनाया है.


इससे पहले राहत कार्य जो किया जा रहा था वह काफी नाकाफी था और लोगों का यहाँ तक कहना था कि बचाव कार्य को सही ढंग से नहीं किया जा रहा है और लोगों को प्रशासन के ढुलमुल रवैये से काफी नाराज़गी थी. लेकिन ऐसे में सीएम योगी के अचानक दौरे ने सभी को सन्न कर दिया और जैसे ही सीएम के दौरे की खबर अधिकारीयों के बीच पहुंची, उनमे मच गया हडकंप.


इसके बाद आनन फानन में डीएम एसपी समेट तमाम बड़े अधिकारी तैयारी में जुट गए. बहरहाल, अब सीएम योगी जब खुद दौरा करने आ रहे हैं तो अधिकारीयों के बीच इस बात का भी डर है कि अगर कोई भी कोताही नज़र आती है तो सीएम की गाज अधिकारीयों पर गिर सकती है. फिलहाल अभी इतनी ही जानकारी मिल पाई है. सीएम के दौरे के दौरान क्या कुछ हुआ, इसकी जानकारी कुछ वक़्त में आ जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago