बलिया पहुँचे सीएम ने पूछा, डू’बे छपरा रिंग बं’धे में कितना ख’र्च आया, जवाब नहीं दे पाए कमि’श्नर

बलिया में गंगा और घाघरा के बीच बसे चार गांवों की आबादी को बाढ़ से बचाने के लिए बने दुबे छपरा रिंग बंधा के कटने की खबर मिलने के 24 घंटे के भीतर सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अचानक दोपहर में पहुंच गए।

मौसम खराब होने के बीच सीएम के अचानक आने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। दुबे छपरा गांव में बरसात के बीच हेलिपैड से लेकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने के लिए टेंट आदि का इंतजाम किया गया। सीएम ने दस बाढ़ पीड़ितों को मंच पर बुलाकर राहत सामग्री का पैकेट देने के साथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत शिविरों में लोगों को आवश्यक सामग्रियों की कमी न होने पाए।

दोपहर में सीएम योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर के साथ आजमगढ़ के कमिश्नर, बलिया डीएम-एसपी सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौके पर खराब रास्ते को पार करते हुए पहुंच गए। बैरियाँ तहसील के दुबे छपरा रिंग बंधा टूटने के बाद बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए सीएम दोपहर तीन बजे के करीब पहुंच गए। आते ही सबसे पहले सीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तलब किया।

सीएम ने खराब उपाय की वजह से बंधे के टूटने को लेकर नाराजगी जताई और साथ आजमगढ़ कमिश्नर कनक त्रिपाठी से पूछा कि अभी तक दुबे छपरा रिंग बंधे पर कितना खर्च आया, इसका जवाब वह नहीं दे सकीं। बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने निकले सीएम ने दस बाढ़ पीड़ितों को मंच पर बुलाकर राहत सामग्री का पैकेट देने के साथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत शिविरों में लोगों को आवश्यक सामग्रियों की कमी न होने पाए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago