Categories: बलिया

बलियाः छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे छात्र

बलिया के श्री अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा में पिछले दो दिन से छात्र आमरण अनशन पर हैं। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर यह अनशन जारी है।

अमर नाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबे छपरा व सुदिष्ठ पुरी महाविद्यालय के छात्रनेताओं ने संयुक्त रूप से आमरण अनशन शुरु की। उनका कहना है कि पिछले कई दिनों से छात्रसंघ चुनाव को लेकर मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला।

इस बार भी पत्रक के माध्यम से उपजिलाधिकारी बैरिया से आग्रह किया गया था। लेकिन फिर भी प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की। अब छात्रों का कहना है कि अगर शीघ्र ही ठोस कार्रवाई नहीं कि गई तो बाध्य होकर आंदोलन को तेज करते हुए अन्य रास्ते अपनाए जाएंगे। इस दौरान वरुण मिश्रा, प्रमोद गौतम, दीपू पटेल, प्रकाश कुमार, रोशन सिंह आदि मौजूद रहे।

इधर दया छपरा में एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने छात्रों को समझाईश देकर अनशन खत्म कराया। उन्होंने कहा कि चुनाव करवाना शासन स्तर का मामला है। 16 जनवरी से परीक्षा भी है। अगर अनशन होता रहेगा तो परीक्षा प्रभावित होगी, जिससे छात्रों का ही नुकसान होगा। जिस पर छात्रनेता मान गए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago