बलिया के उभांव थाना के तेलना जमालुद्दीनपुर और मालीपुर के प्राचीन मंदिर से चोरी हुए भगवान की मूर्ति पुलिस ने बरामद कर ली है। लेकिन कोहरा होने के कारण मूर्तिचोर बदमाश भाग निकले। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि बरामद प्रतिमा में दो पीतल और तीन अष्टधातु की प्रतिमा है। पीतल की भगवान लक्ष्मण और माता सीता की दो प्रतिमा तेलमा जमालुद्दीन गांव के मंदिर से चोरी हुई थी। वहीं अष्टधातु की राम, लक्ष्मण और सीता की प्रतिमा मालीपुर प्राचीन कुटी मंदिर की हैं।
आरोपियों ने चोरी की पांचों प्रतिमाओं को मिट्टी में दबाकर रखा था, जिसे बोरे में भरकर वाराणसी ले जाने की तैयारी थी। इस बीच बदमाश अवाया ढाबा पर खाना खाने के लिए रुक गए। तभी पुलिस टीम गश्त के लिए पहुंची तो चोर बोरी छोड़कर भाग गए। जिसकी तलाशी लेने पर मूर्तियां बरामद हुई।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…