Categories: बलिया

बलिया के हनुमानगंज ब्लॉक में आयोजित हुआ रोजगार मेला

बलिया के आकांक्षात्मक विकास खण्ड हनुमानगंज में आज रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किया।

जिला सेवायोजन अधिकारी आशुतोष प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में तीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 132 अभ्यार्थियों का चयन हुआ। परमानन्द सिंह यादव अनुदेशक सेवायोजन द्वारा कार्यालय की कार्यपद्धति से अभ्यार्थियों को अवगत कराया गया।

इस मेले में खण्ड विकास अधिकारी, गजेन्द्र प्रताप सिंह तथा कौशल विकास मिशन के अरुण यादव तथा सेवायोजन कार्यालय के रोजगार मेला प्रभारी, अशोक यादव, मनोज सिंह, मुकेश सिंह,रामु रावत का विशेष सहयोग रहा। अगला रोजगार मेला आकाक्षात्मक विकास -खण्ड सोहाव में 13-01-2023 को आयोजित होगा। इस रोजगार मेले में याजकीय कंस्ट्रक्शन कंपनी अहमदाबाद, जीफोरएस कंपनी आदि ने प्रतिभाग किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

7 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago