Categories: बलिया

बलिया: हुकुम छपरा गंगा घाट पर सामुदायिक जेटी का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी की सुबह 10 बजे वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा गंगा घाट पर सामुदायिक जेटी का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वाराणसी से डिब्रुगढ़ जाने वाली गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे। कार्यक्रम को लाइव टेलीकास्ट का प्रसारण दिखाया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण पटना के निदेशक एलके रजक के निर्देशन में पहुंची टीम ने व्यवस्था संभाल रखी है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंच सहित गंगा घाटों की साफ-सफाई कराने में जुट हैं। पर्यावरण अधिकारी रितेश पांडे ने बताया कि हुकुम छपरा घाट के अलावा जिले के उजियार घाट, सराय कोटा (कोरन्टाडीह), कंसपुर (शिवराम पुर घाट) पर चार फ्लोटिंग जेटी रेडीमेड प्लेटफार्म तैयार किया गया है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को करेंगे।

उन्होंने बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर मूर्त रूप लेने के बाद किसानों के साथ-साथ आम जनमानस को भी लाभ मिलेगा। लोगों को जल मार्ग द्वारा यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि गंगा बिलास क्रूज वाराणसी से चलकर डिब्रूगढ़ तक जाएगा। कार्यक्रम में जिले के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश अंचल, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के साथ ही अन्य अधिकारी लोग मौजूद रहेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

7 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago