Categories: बलिया

Ballia- जमुनाराम मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने किया कमाल, 10वीं-12वीं में हासिल किए शानदार अंक

बलिया: CBSE ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें बलिया के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के चितबड़ागांव के जमुनाराम मेमोरियल स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर बाजी मारी। स्कूल के सभी छात्रों ने अच्छे अंक हासिल करते हुए विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

स्कूल की अनन्या राय ने 10वीं कक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल के टीचर्स के शानदार मार्गदर्शन और पढ़ाई की बदौलत 10वीं के कुल 12 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए।

वहीं स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्रों ने अच्छे अंक हासिल किए हैं। कक्षा 12वीं की प्रतिष्ठा गुप्ता ने 86 प्रतिशत और लकी चतुर्वेदी ने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए। 12वीं में कुल 5 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। वहीं छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन डॉक्टर धर्मात्मा नन्द जी ने उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को मिष्टान खिलाया एवं माल्यार्पण कर उनको बधाई दिया। प्रबंधक ने प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावकों को धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि जमुनाराम मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थी पढ़ाई के क्षेत्र में हमेशा अव्वल रहते हैं। 10वीं-12वीं की परीक्षा में स्कूल के छात्रों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहता है। विद्यालय प्रबंधन के द्वारा दी जा रही सुविधाएं, टीचर्स के मार्गदर्शन में छात्र पढ़ाई करते हैं और हर साल परीक्षाओं में शानदार अंक हासिल करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago