Categories: बलिया

बलिया के जमुना राम मेमोरियल की छात्राएं हुई महिला हॉकी टीम ट्रायल में चयनित

बलिया की बेटियों ने एक बार फिर कमाल किया है। जिले के जमुनाराम मेमोरियल चितबड़ागांव की छात्राओं का चयन महिला हॉकी टीम ट्रायल में हुआ है।

बता दें कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वधान में महिला खेल के अंतर्गत महिलाओं का जिला स्तरीय हॉकी खेल का चयन ट्रायल का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में हुआ।

इसमें उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल की इश्बा नौशाद, कशिश सिंह, अंशिका सिंह, आदिती सिंह, आयुश्री उपाध्याय, संजना यादव और सुरक्षित में रिद्धि पाठक का चयन हुआ है।

ये 10 अक्टूबर को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आज़मगढ़ में आयोजित महिला हॉकी चयन ट्रायल में बलिया से प्रतिभाग करेगी। चयनित खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रबंधक तुषार नन्द ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी महिला हाकी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की आशा की। ये जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य एब्री कुमार बघेल ने दी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago