बलिया में सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पड़ी के आरोप में दो लोगों के खिलाफ़ मुक़दमा दर्ज

बलिया में सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पड़ी करने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । वहीं पुलिस द्वारा बाउंड्री वाल गिराने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय कि गुहार लगाई है।
बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली निवासी राजेश सिंह कि तहरीर पर सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पड़ी करने के आरोप में दो लोगों साकेत सिंह और हेमंत सिंह पुत्र सतीश चंद सिंह निवासी सागरपाली के खिलाफ फेफना थाने में सूचना प्रद्योगिकी अधिनियम कि धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

राजेश सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि साकेत और हेमंत द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पड़ी करने से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को काफी गहरा आघात पहुंचा है और अब वो सस्ते गल्ले कि दुकान संचालित करने नहीं चाहते हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह का कहना है कि पीड़ित कि शिकायत पर मुक़दमा दर्ज किया गया है और आगे कि कार्यवाई कि जा रही है।

वहीं राजेश सिंह के भतीजे शनि सिंह ने भी एक पत्रक पुलिस अधीक्षक बलिया को देकर न्याय कि गुहार लगाई है शनि सिंह का कहना है कि वो अपनी जमीन में बाउंड्री वाल का निर्माण कराये थे। विपक्षीगण फेफना थाने के पुलिस उप निरीक्षक राघव राम यादव और दो आरक्षी से मिलकर उनकी बाउंड्रीवाल को आकर ढहा दिए।

शनि सिंह ने बताया कि 27 सितम्बर को नायब तहसीलदार बलिया सदर तहसील क्षेत्र रास्ते के विवाद कि जांच करने आये और अभिलेख देखकर बताये कि यह रास्ता आबादी कि जमीन में है नक़्शे में नहीं है लिहाजा जो जहाँ है वहीं आबाद रहेगा। नायब तहसीलदार के जाने के कुछ देर बाद पुलिस आयी और दीवाल को गिरा कर यह कहते हुए चली गई कि सरकार का आदेश है दीवाल गिराने का इसलिए गिरा रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago