Categories: बलिया

बलियाः युवती का अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर डाल मांगे 1 लाख, पुलिस ने किया केस दर्ज

बलिया में युवतियों की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच 2 नए मामले सामने आए, जहां युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए।

जानकारी के मुताबिक पहला मामला रेवती थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाली पीड़िता ने पड़ोसी पर इंस्टाग्राम पर उसे अश्लील फोटो पोस्ट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोर्ट में आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता ने बताया कि 20 मार्च, 2023 को मेरी देवरानी के मोबाइल नंबर पर मेरी फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर डाला गया है। पड़ोसी से पूछने पर उसने बताया कि फोटो रिश्तेदार ने डाली है और वो फोटो डिलीट करने के लिए 1 लाख रुपये मांग रहा है। पीड़ित विवाहिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस ने की, लेकिन पुलिस ने कुछ कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता सीधे कोर्ट पहुंच गई। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने विनीता गुप्ता, नागेंद्र गुप्ता और शोभा गुप्ता पर मुकदमा दर्ज किया है।

दूसरा मामला बांसडीह थाना क्षेत्र का है, जहां घर के आंगन में नहा रही युवती की एक युवक ने अश्लील वीडियो बना ली। युवती की नजर उस पर पड़ गई और उसने ये बात अपने घरवालों को बताई। आरोपी युवक कहीं भाग गया है, वहीं घटना को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद बना हुआ है। थाना अध्यक्ष राज कपूर सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago