बलिया से दिल्ली जाने की लिए अब घंटों का सफर नहीं करना पड़ेगा। बलियावासी आसान और सुविधाजनक तरीके से दिल्ली पहुंच सकेंगे। इसके लिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को माल्देपुर में जोड़ा जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने इस बात की मंजूरी दे दी है।
बता दें कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बलिया से जोड़ने के लिए मांझी से बाराचवर तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण होना है। इसके लिए टेंडर और जमीन खरीदने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस से बलिया में कट देने की मांग बलियावासी कर रहे थे। इसके देखते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की और बलिया को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए माल्देपुर में कट देकर उसे माल्देपुर से कदम चौराहा तक बन रहे फोरलेन से जोड़ने का अनुरोध किया।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चंद्रशेखर ने बहुत पहले बात करें 23 वर्ष पूर्व माल्देपुर मोड़ से शहर के बाहर बाहर एक बाईपास निर्माण कराने के लिए बकायदे शिलान्यास तत्कालीन राज्यपाल सूरजभान से कराया था, लेकिन वह बाईपास किसी कारण नहीं बन पाया, जिसके कारण आज के समय मंे मालदेपुर से कदमतर तक मार्ग सुबह से देर शाम तक बड़े वाहनों से जाम लगा रहता है, अब इस समस्या का समाधान होने जा रहा है। हालांकि अभी इसमें बहुत समय लगेगा लेकिन बनेगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलियावासियों के डिमांड को पूरा करते हुए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वें मालदेपुर मे कट बनाकर जोड़ने की तैयारी मे है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी हरी झंडी भी दे दी है बहुत जल्द काम भी लगेगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…