Categories: बलिया

बलिया पुलिस ने पकड़े 4 शातिर वाहन चोर, चोरी की 14 मोटर साइकिल की बरामद

बलिया पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नगर महोदय एस.एन वैभव पाण्डेय के सफल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

बलिया पुलिस ने 4 शातिर अंतर्राज्यीय बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे में 14 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान मुखबिर ने सुचना दी कि कुछ लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में राम जानकी मंदिर मकदूमही के पास चोरी की मोटर साइकिल के साथ खड़े है। इस पर पुलिस ने पांच व्यक्तियों में से चार व्यक्तियो को पकड़ लिया गया। इसमें एक व्यक्ति मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

पकड़े गये व्यक्तियों से भागे गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसका नाम प्रकाश प्रसाद पुत्र सुनील प्रसाद निवासी ग्राम डुमरी थाना सिमरी बक्सर बिहार बताया। पकड़े गए लोगो में आयुष कुमार, छोटू कुमार, विशाल कुमार, शुभम कुमार शमिल हैं। उनके कब्जे से कुल चोरी की 04 अदद मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपियो ने बताया कि हम लोगो ने चोरी की कुछ और मोटर साइकिल को शिवरामपुर घाट पर बने निर्माणाधीन मंदिर मे बेचने के लिए छिपा कर रखा है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस टीम अभियुक्तगण के बताये हुए स्थान शिवरामपुर घाट पर बने निर्माणाधीन मंदिर के पास पहुँची जहाँ से निर्माणाधीन मंदिर मे छिपा कर रखी गई 10 मोटर साइकिल को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया।
A

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago