उत्तर प्रदेश बोर्डः बलिया के इन होनहारों ने 10वीं-12वीं में हासिल किए अव्वल अंक

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।  प्रदेश में 12वीं की परीक्षा में शुभ चपरा ने 500 में से 489 और 10वीं में प्रियांशी सोनी ने 600 में से 590 अंक लाकर टॉप किया है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बलिया के होनहारों ने भी अच्छे अंक हासिल किए हैं।

10वीं में एस वी डी जी एच एस एस पचरुखा गायघाट के सत्यम पाण्डेय ने 96.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। यशोदा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज दुबे छपरा के दीपर पाठक और एम वी वी एम मिश्रा कॉलोनी काजीपुरा के रघुवीर उपाध्याय ने 96.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

बलिया में तीसरे नंबर पर चितबाड़ागांव नारायणपुर एस पी डी आई के सुमित कुमार हैं, जिन्होंने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। एस एस एन एच एस एस गोविंदपुर भरौली के विकास वर्मा ने 95.83 प्रतिशत, एम वी वी एम मिश्रा कालोनी काजीपुरा के पीयूष कुमार ने 95.83 प्रतिशत, ए जे बी के इंटर कालेज जमालपुर के आयुष वर्मा ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

12वीं में किसान इंटर कॉलेज शिवधर पुर सीलाहटा की अंजली ने 95 प्रतिशत अंक, ए एस बी एस इंटर कालेज रसड़ा के अंकित वर्मा ने 93.40 प्रतिशत अंक, केशव इंटर कॉलेज कुशहा ब्राह्मण जजौली मोहिनी गोंड ने 93.40 प्रतिशत अंक, एस एन एस आई सी वी नारायणपुर की अनन्या गुप्ता ने 93.20 प्रतिशत अंक, तिलेश्वरी देवी इंटर कॉलेज गुरवाँ के साहिल यादव ने 92.60 प्रतिशत अंक, गंगोत्री देवी इंटर कालेज सिकंदरपुर की निशा वर्मा ने 92.60 प्रतिशत और सी बी इंटर कालेज सहतवार की स्वीटी सिंह ने 92.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago