Categories: बलिया

बलिया: सपा विधायक ने सिकंदरपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार को दिया अपना समर्थन

बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी ने निर्दलीय उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने पार्टी के उम्मीदवार दिनेश चौधरी के खिलाफ जाकर निर्दलीय उम्मीदवार भीष्म यादव को चुनाव लड़ाने की घोषणा की।

दरअसल मोहम्मद रिजवी भीष्म यादव को उम्मीदवार न बनाए जाने से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में तय हुआ था कि भीष्म यादव सिकंदरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। जिला स्तर पर बनी चयन समिति ने भीष्म यादव के नाम पर मुहर लगाई और हम लोग उन्हें उम्मीदवार घोषित किए जाने को लेकर आश्वस्त थे।

लेकिन आखिर में भाजपा ने साजिश की और पार्टी के स्थानीय नेता ने भाजपा पूर्व विधायक के साथ मिलकर भाजपा को विजयी बनाने के लिए षड़यंत्र रचा और दिनेश चौधरी को उम्मीदवार बनवा दिया। उन्होंने कहा, “अफवाह है कि हमारे नेताओं को कुछ पैसा भी दिया गया है। हमारी पार्टी के कुछ लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गुमराह किया है।” रिजवी ने ऐलान किया, “भीष्म यादव चुनाव लड़ेंगे तथा पार्टी के सभी लोग इनका समर्थन करेंगे।”

सपा के जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने सपा विधायक के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि टिकट वितरण राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की सहमति के बाद किया गया है। सपा के बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ताओं का कर्तव्य सपा उम्मीदवार को जीत दिलाने का है। यदि कोई इसके विपरीत जाएगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago