Categories: बलिया

बलियाः खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र बिजली की चपेट में आए, दोनों की मौत

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। एक साथ बेटे और पिता की मौत की खबर लगते ही लोगों की आंखे नम हो गई।

जानकारी के मुताबिक बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही गांव निवासी 55 वर्षीय वकील शर्मा चांदपुर गांव में लगान पर खेत लेकर मूंग की खेती कर रहे थे। मंगलवार सुबह वे अपने 21 वर्षीय बेटे श्याम प्रकाश शर्मा के साथ खेत की सिंचाई कर रहे थे। करंट की जद में आकर वकील शर्मा छटपटाने लगे और पुत्र श्याम प्रकाश शर्मा कुछ समझ नहीं पाया।

वह पिता को बचाने पहुंचा लेकिन खुद भी करेंट की चपेट में आ गए। बमुश्किल ग्रामीण पिता-पुत्र को लेकर सोनबरसा सीएचसी गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक श्याम बीएम का छात्र था और दो भाईयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई मनीष कुमार पुलिस में है। मृतक वकील शर्मा की चार बेटियों में से तीन की शादी हो चुकी। सबसे छोटी बेटी प्रियंका और पत्नी कलावती का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार विद्युत खम्भे के स्टेक में बिजली उतर आई थी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago