Categories: बलिया

बलियाः ब्रेकअप होने पर प्रेमी ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया युवती का वीडियो

बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में ब्रेकअप होने के बाद युवक ने प्रेमिका का अश्लील वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पूर्व प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक युवती का गड़वार थाना क्षेत्र के एक युवक से प्रेम संबंध था। दोनों सालों से बात कर रहे थे। एक दिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हुई तो युवती ने युवक से बात करना बंद कर दी।

इसके बाद युवक, युवती पर बात करने और मिलने का दबाव बनाने लगा, जब युवती ने इनकार किया तो युवक ने युवती के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। इसकी जानकारी होने पर युवती और उसके परिजनों ने युवक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी।

युवक का नाम सोहिल गोंड़ है, जो कि थाना गड़वार के कोटवां का रहने वाला है। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago