नामांकन दाखिल करने के बाद बोले अमित, मॉडल नगर पंचायत होगी रतसर कलां

बलिया: नगर पंचायत रतसर कला के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अमित यादव ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने निर्दल उम्मीदवार के तौर पर अपना पर्चा भरा। बता दें कि नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी ने किसी भी उम्मीदवार को अपना चुनाव चिन्ह नहीं दिया है। ऐसे में समाजवादी पार्टी की ओर से मजबूत दावेदारी पेश करने वाले अमित यादव ने निर्दल उम्मीदवार के तौर पर ही अपना नामांकन दाखिल किया है।

नामांकन दाखिल करने के बाद बातचीत में अमित यादव ने कहा कि मेरा चुनाव का मुख्य मुद्दा नगर पंचायत का सर्वांगीण विकास होगा। कहा कि सिर्फ चुनाव को लेकर ही नहीं, बल्कि आमतौर पर भी निःस्वार्थ भाव से जाति, वर्ग से ऊपर उठकर रतसर वासियों की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहा हूं।

पूर्व में जिला पंचायत सदस्य के तौर पर भी हमने सड़क व बिजली, दोनों क्षेत्र में जनहित में तमाम कार्य कराए। अब इस नवसृजित नगर पंचायत को मॉडल नगर पंचायत बनाने पर मेरा पूरा फोकस होगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

6 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

6 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

6 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

6 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

6 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

8 hours ago