छात्रवृत्ति की बेवसाइट न खुलने से स्टूडेंट नहीं कर पा रहे आवेदन, छात्रों में भारी नाराजगी

बलिया में इन दिनों छात्रवृत्ति के लिए आवदेन करने वालें छात्र छात्राओं को एनआईसी का बेवसाइट न खुलने के कारण भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

आलम यह है कि वेबसाइट काम न करने से हजारों की संख्या में छात्र/छात्राए छात्रवृत्ति के लिए कम्यूटर, साइबर कैफे पर घंटों समय देने के बाद भी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। जिससे उनका वक्त व पैसा दोनों जाया हो रहा है। वहीं खराब व्यवस्था को लेकर छात्र छात्राओं में गुस्सा व्याप्त है।

छात्र—छात्राओं की माने तो पिछले 15 दिनों से एनआईसी का सर्वर ठप पड़ा हैं। जिससे छात्रवृत्ति के लिए फार्म भरने में छात्रों को दिक्कत हो रही हैं। यहीं नहीं तहसील में आय प्रमाणपत्र भी बनने में 15 दिन 20 दिन का समय लग जा रहा है।

जब कि फार्म भरने की अंतिम तिथि आगामी 31 अगस्त को समाप्त हो रही है। छात्र—छात्राओं का कहना है कि यदि छात्रवृत्ति आवेदन का समय सीमा बढ़ाकर बेबसाईड को अपडेट नही किया गया तो हजारो छात्रों का भविष्य अधर में लटक जायेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago