बलिया- छ़ात्रा पूजा जायसवाल प्रकरण में दो युवको पर नामजद FIR दर्ज

बलिया। जनपद की पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली द्वारा छात्रा पूजा जायसवाल के मामले को संज्ञान में लिये जाने के बाद उभांव पुलिस ने उक्त प्रकरण में दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

घटना की तहकीकात के लिए वरिष्ठ उप निरीक्षक राजकुमार सिंह जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं मंगलवार को भी पुलिस द्वारा शव का पता लगाने प्रयास किया गया। समाचार लिखे जाने तक शव का पता नही चल सका है।

ज्ञात हो कि ग्राम असरेपुर निवासी किशोरीलाल जायसवाल द्वारा उभांव पुलिस को दिए गये तहरीर के उल्लेख किया है कि छात्रा पूजा जायसवाल को आरोपी युवक द्वारा बराबर अनावश्यक रुप से तंग किया करते थे। घटना के दिन भी आरोपी युवकों के प्रताड़ना के कारण उसने अपना स्कूली बैग छोड़ नदी में छलांग लगा दी थी।

मुकदमा वादी ने यह भी लिखा है कि एक तहरीर पहले भी पुलिस को दिये थे जिसे दूसरे लोगों ने लिखवा दिया था वह गलत था। अब घटना की सच्चाई जानकर तहरीर दे रहा हूं। मंगलवार को भी पुलिस द्वारा शव का पता लगाने प्रयास किया गया। समाचार लिखे जाने तक शव का पता नही चल सका है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago