बलिया डीएम का निर्देश, युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करें

बलिया
जिला अधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने बताया की विधानसभा निर्वाचक नामावलियों की संक्षिप्त पुनरीक्षण में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्रभावी रणनीति बनाई गई है और खासतौर से युवा मतदाताओं का नाम अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को व्यापक दिशा निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया इस संबंध में दिनांक 01 सितंबर 2018 को पूर्वाहन 11:00 बजे जिला मुख्यालय पर अवस्थित श्री मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय बलिया में मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने इस कार्यक्रम में 361 बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के (नगर क्षेत्र के बीएलओ) को उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है। उक्त के संबंध में नगर मजिस्ट्रेट बलिया व उप जिलाधिकारी बलिया को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बेल्थरा रोड, उप जिलाधिकारी रसड़ा ,उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर, उप जिलाधिकारी बांसडीह तथा उप जिलाधिकारी बैरिया को भी निर्देश दिए हैं कि वह तहसील स्तर पर स्वयं तथा बूथ स्तर पर बीएलओ के माध्यम से मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ कराएंगे।

इसके अतिरिक्त अन्य कॉलेजों में भी तहसील स्तरीय अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारियों को कार्यक्रम प्रारंभ कराने हेतु भेजने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं ।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है की समस्त कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी करा कर 2 सितंबर को 2018 को जिला निर्वाचन कार्यालय बलिया को प्राप्त करा दिया जाए ताकि एन आई सी के माध्यम से डीईओ पोर्टल पर अपलोड कराया जा सके।

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago