बलिया के मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उस समय अफरा—तफरी मच गयी। जब मरीजों के तीमारदारों द्वारा प्रभारी चिक्त्सिा अधिकारी को धमकाते हुए बर्खाश्त करने की धमकी दे डाली। वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के शिकायत पर पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर। कार्यवाही में जुट गयी है।
घटना के बाबत चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर साहबुद्दीन ने अपने दिये गये पुलिस को दिये अपने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि सोमवार की रात करीब 9:30 बजे मुडियारी निवासी मुन्ना शाह अपनी पुत्री कुमारी मधु को लेकर हास्पिटल पर पहुंचे थे।
मरीज को झटका लगा था जो बेहोश थी। मरीज मधु के परिजनों ने दरवाजा खटखटाया।
दरवाजा खोलकर आया। स्टाफ के आने के बाद मैने मरीज के उपचार के बाद बलिया रेफर कर दिया। इसी दौरान मरीज के साथ आये तीमारदारों ने स्टाफ के सामने ही हल्ला मचाते हुए मुझे बर्खास्त करने की धमकी देने के साथ ही गाली गलौज किया।
आरोप लगाया कि मरीज के साथ आए एक युवक ने जिला अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर का रिश्तेदार बताते हुए मोबाइल फोन चालू रखने की बात कही। साथ ही धमकी दिया कि फोन बंद ना करें।
पुलिस ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की नामजद शिकायत को संज्ञान में लेकर जांच शुरु कर दिया है।
इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जाँच कर कार्रवाई की जाएगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…