बलिया डेस्क । ग़रीब बच्चों के पोषण के लिए प्राथमिक विद्यालयों में मिलने वाला मिड-डे मील अब उनके लिए ख़तरनाक साबित हो रहा है। ताज़ा मामला बलिया के बांसडीह से सामने आया है। यहां एक प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील खाने के बाद कक्षा एक की छात्रा की मौत हो गई।
मामला जैदोपुर प्राथमिक विद्यालय का है। यहां जीवन राम की 6 वर्षीय बेटी गुंजन कक्षा एक में पढ़ती थी। उसे विद्यालय में मिड-डे मील दिया जाता था। बुछवार को जब गुंजन को एमडीएम में बनी खिचड़ी दी गई तो उसे खाने के बाद वो बेहोश हो गई।
जिसके बाद अध्यापक ने साथ के बच्चों से उसे घर ले जाने के लिए कहा। लेकिन बच्चे उसे घर ले जा पाते उससे पहले ही बच्ची के परिजन वहां पहुंच गए। जिसके बाद बच्ची को सीएचसी सहतवार ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजन आक्रोशित हो गए और उसके शव को लेकर वापस विद्यालय पंहुच गए। बच्ची के शव को विद्यालय में रखकर परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। यह सुन कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई।
मामले को बढ़ता देख अध्यापकों ने प्रशासनिक अधिकारियों को फोन किया। जिसके बाद एसडीएम बाँसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य व बीएसए शिवनारायण सिंह मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अध्यापक व रसोईया से ज़रूरी पूछताछ की। पूछताछ और शुरुआती जांच से पता चला कि बच्ची की मौत बेर का बीज गले में फंसने से हुई है।
जिसके बाद बेर के साथ-साथ एमडीएम के भोजन की भी सैंपलिंग कराई गई। दुष्यंत कुमार के साथ थानाध्यक्ष बांसडीह रोड व डीसी एमडीएम भी मौजूद रहे। उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी बांसडीह की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव कुमारी यादव को निलंबित कर दिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि बुधवार को कुल नामांकित 80 बच्चों के सापेक्ष 34 बच्चे आए थे। प्रधानाध्यापक का कहना है कि सभी बच्चों ने एमडीएम ग्रहण किया, लेकिन गुंजन के सिवा किसी भी बच्चे के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…