बलिया में पार्टी की जिला महासचिव पुनीता सिंह सोनी के कामों को अखिलेश यादव ने सराहा, कही ये बात !

बलिया डेस्क :  उत्तरप्रदेश के सत्रह जिलों के स्वर्णकार समाज के एक प्रतिनिधिमंडल नें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाक़ात की और उनकी मौजूदगी में कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस बात की जानकारी बलिया में  प्रेस वार्ता  के जरिये समाजवादी पार्टी (महिला प्रकोष्ठ) की जिला महासचिव पुनिता सिंह सोनी ने दी।  पुनीता ने बताया कि  हजारों की संख्या में स्वर्णकार समाज के लोगों ने पार्टी ज्वाइन की।

वहीँ अखिलेश यादव ने स्वर्णकार समाज को संबोधित करते हुए सरकार पर हमलवार होते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में सुनार समाज के साथ आये दिन हो रही लूट और हत्याओं को लेकर अपना विरोध जताया और कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था निम्नतम अवसर पर पहुँच चुकी है।

उन्होंने सुनार समाज को सत्ता में भागीदारी की घोषणा करते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज का पूर्ण सम्मान समाजवादी पार्टी की सरकार में किया जाएगा व उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीँ सपा के अध्यक्ष अखीलेश यादव ने बलिया में पार्टी की जिला महासचिव  की कमान संभाल रही पुनीता सिंह सोनी के कार्यों को भी सराहा साथ ही कहा कि समाजवादी की सरकार बनने पर पुनिता सिंह सोनी को पार्टी में उच्च स्थान दिया जाएगा।

वहीँ पुनिता सिंह सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नें कहा है कि, समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को, एक हज़ार महिना दिया जाएगा। सोनीं नें बताया कि  इस प्रतिनिधिमंडल में बलिया के एलावा बाँदा, महराजगंज, वाराणसी,कन्नौज,चित्रकूट,देवरिया,फतेहपुर,इटावा,कौशाम्बी,रायबरेली,लखनऊ,मिर्जापुर,प्रयागराज, एटा,फिरोजाबाद समेत सत्रह जनपदों के सुनार समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

14 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago