बलिया समेत पूर्वांचल के 21 ज़िलों को मिलेगी निर्बाध बिजली, बदले जाएंगे जर्जर तार व पोल

बलिया डेस्क : पूर्वांचल में जर्जर तार व पोल की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। इससे आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने अब ठोस कदम उठाया है। निगम ने बलिया समेत 21 जिलों के जर्जर तार और पोल बदलने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।

माना जा रहा है कि निगम ने ये फैसला बलिया के बैरिया में घटी उस घटना को देखते हुए लिया है, जिसमें जर्जर तार टूटने से हुई तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस कार्य को पूरा करने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक ने निगम को 641 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।
निगम की मंज़ूरी के बाद अब पूर्वांचल के 21 ज़िलों में एक हजार की आबादी वाले 15,334 गांवों के जर्जर तार व पोल बदले जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 18 महीने का लक्ष्य तय किया गया है।

बताया जा रहा है कि देश की छह बड़ी कंपनियों को इसपर प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनियों ने स्वीकृत किए गए जिलों में सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे का ठेका जोन वाइज आवंटित किया गया है। बलिया में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब 47 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इससे 910 गांवों में गुजरी जर्जर लाइनें दुरुस्त की जाएंगी। निगम के अधिशासी अभियंता एसके सोनौरिया ने बताया कि सर्वे पर काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही जनता को कार्य धरातल पर दिखना शुरू हो जाएगा।

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक डा. सरोज कुमार ने बताया कि वन टाइम सेटलमेंट स्कीम से बकाए के बोझ को हल्का किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर 5651 करोड़ जबकि शहरी क्षेत्र में 1301 करोड़ की बकायेदारी है। एक मार्च से लागू की गई इस स्कीम से ब्याज राशि माफ करते हुए पूरा बकाया वसूला जा रहा है।
कार्ययोजना स्वीकृत हो चुकी है। अब बलिया समेत प्रभावित जिलों से सर्वे रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। छह जोन वाइज रिपोर्ट बन रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago