बलिया- हेडमास्टर की सफ़ाई- छात्रा की मौत बेर खाने से हुई, परिजनों का आरोप- मिड-डे मील ने ली जान

बलिया डेस्क । ग़रीब बच्चों के पोषण के लिए प्राथमिक विद्यालयों में मिलने वाला मिड-डे मील अब उनके लिए ख़तरनाक साबित हो रहा है। ताज़ा मामला बलिया के बांसडीह से सामने आया है। यहां एक प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील खाने के बाद कक्षा एक की छात्रा की मौत हो गई।
मामला जैदोपुर प्राथमिक विद्यालय का है। यहां जीवन राम की 6 वर्षीय बेटी गुंजन कक्षा एक में पढ़ती थी। उसे विद्यालय में मिड-डे मील दिया जाता था। बुछवार को जब गुंजन को एमडीएम में बनी खिचड़ी दी गई तो उसे खाने के बाद वो बेहोश हो गई।

जिसके बाद अध्यापक ने साथ के बच्चों से उसे घर ले जाने के लिए कहा। लेकिन बच्चे उसे घर ले जा पाते उससे पहले ही बच्ची के परिजन वहां पहुंच गए। जिसके बाद बच्ची को सीएचसी सहतवार ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  बच्ची की मौत से परिजन आक्रोशित हो गए और उसके शव को लेकर वापस विद्यालय पंहुच गए। बच्ची के शव को विद्यालय में रखकर परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। यह सुन कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई।

मामले को बढ़ता देख अध्यापकों ने प्रशासनिक अधिकारियों को फोन किया। जिसके बाद एसडीएम बाँसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य व बीएसए शिवनारायण सिंह मौके पर पहुंच गए।  एसडीएम ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अध्यापक व रसोईया से ज़रूरी पूछताछ की। पूछताछ और शुरुआती जांच से पता चला कि बच्ची की मौत बेर का बीज गले में फंसने से हुई है।

जिसके बाद बेर के साथ-साथ एमडीएम के भोजन की भी सैंपलिंग कराई गई। दुष्यंत कुमार के साथ थानाध्यक्ष बांसडीह रोड व डीसी एमडीएम भी मौजूद रहे।  उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी बांसडीह की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव कुमारी यादव को निलंबित कर दिया।  रिपोर्ट में बताया गया है कि बुधवार को कुल नामांकित 80 बच्चों के सापेक्ष 34 बच्चे आए थे। प्रधानाध्यापक का कहना है कि सभी बच्चों ने एमडीएम ग्रहण किया, लेकिन गुंजन के सिवा किसी भी बच्चे के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago