Categories: बलिया

बलिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर संग्राम, छात्रनेताओं का अनशन दूसरे दिन भी जारी

बलिया में छात्रसंघ चुनाव के लिए संग्राम जारी है। समय पर छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर अब छात्र नेताओं ने आवाज बुलंद कर दी है। चुनाव तिथि की मांग को लेकर शहर के टी.डी. कॉलेज चौराहे पर धरना दे रहे छात्रनेताओं का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।

एक तरफ आमरण अनशन चल रहा है तो दूसरी तरफ छात्र नेता अलग अलग जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। आज जनपद टी. डी. कॉलेज चौराहे, सतीश चंद चौराहा, कुँवर सिंह चौराहा, सिकंदरपुर चौराहा, सुदिष्टपूरी महाविधालय बैरिया, दुबे छपरा, दुबहड़ पी. जी. कॉलेज व मथुरा कॉलेज रसड़ा पर छात्र नेताओं ने अनशन कर रहे छात्र नेताओं का समर्थन किया और जिला प्रशासन का पुतला फूंका।

बता दें कि इस बार छात्रनेता चुनाव कराने की मांग पर अड़ गए हैं। आर या पार की लड़ाई में छात्रनेताओं का संगठन एकजुट हो गया है। वहीं बताया जा रहा है कि आमरण अनशन पर बैठे रोशन सिंह, अमरेश यादव, हिमांशु पाठक, सचिन कुमार व सूरज शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है। लेकिन छात्रनेता हार मानने वाले नहीं हैं। उनका कहना है कि जिलाधिकारी हमारे संघर्ष व हमारी मांगो को नजर अंदाज कर रही है, लेकिन जनपद का कोई भी प्रशासनिक अमला छात्रों को नजर अंदाज नही कर सकता।

छात्राों की मांग पर पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश यादव मोती ने कहा की अनशनकारी छात्रनेताओ के हालत काफी नाजुक हो रही है, और हमारा आंदोलन और उग्र होगा। जिसकी जिम्मेदारि जिला प्रशासन की होगी। इसके साथ ही पूर्व अध्यक्ष जगत नारायण मिश्र ने भी अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव न कराना, लोकतंत्र की नर्सरी पर कुठाराघात है। इस मौके पर छात्रनेता दीपक पासवान, पूर्व अध्यक्ष नितेश यादव, अतुलेश यादव, आदित्य प्रताप, हिमांशु सिंह, आदित्य मिश्रा, नितेश सिंह, अभिनव चंचल, सूरज यादव, अनुराग पटेल, राहुल पासवान, आदर्श मिश्रा दीपु व सैकड़ो छात्रनेता मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago