कोविड टीकाकरण में रुचि नहीं लेने पर जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक को लगाई फटकार!

बलियाः कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान को लेकर टीकाकरण तेजी से करने के निर्देश दिए गए है। लेकिन फिर भी स्वास्थ्य अधिकारी वैक्सीनेशन के काम में लापरवाही बरत रहे हैं। जिसको लेकर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सख्त रुख अपनाया है।

डीएम अदिति सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रसड़ा के चिकित्सा अधीक्षक मुकेश वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी दी है। उन्होंने पत्र जारी कर डॉ वर्मा की कटु भर्त्सना की है। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड से बचाव के लिए लोगों का सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन जरुरी है। और टीकाकरण जल्दी हो इसके लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है। शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन की शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए शासन व उच्च स्तर से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा भी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर बार-बार समीक्षा के दौरान निर्देशित किये जाने के बावजूद सीएचसी अधीक्षक श्री वर्मा द्वारा कोविड-19 के टीकाकरण जैसे कार्य में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। यह बार-बार दिये गये निर्देशों की अवहेलना है। इस लापरवाही पर जिलाधिकारी ने प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए डॉ वर्मा की कटु भर्त्सना की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago