Categories: बलिया

बलियाः उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएसए ने किया अध्यापिका को सम्मानित

बलिया। प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज पर कार्यरत सहायक अध्यापिका कु अंजली तोमर ने अपने सेवा के शुरू में ही अपने स्कूल को तथा उसमें अध्ययनरत बच्चों के लिए कुछ करने का संकल्प कर लिया था। उसी क्रम में कु अंजली तोमर ने स्कूल में अध्ययनरत सभी बच्चों को लोवर टीशर्ट सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) आज़मगढ़ उपस्थिति में देकर उसकी शुरुआत की।

उस अवसर पर सहायक शिक्षा निदेशक डॉ अमरनाथ राय ने उन्मुक्त कंठ से शिक्षिका के कार्य की सराहना की साथ यह भी कहा कि मैं शिक्षिका का आभार व्यक्त करने आया हूं,ऐसे लोग ही जीवन में कुछ कर सकते हैं। शिक्षिका के इस कार्य को देखकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी मंगलवार को प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह और बुके देखकर सम्मानित किया। शिक्षिका के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप जैसे लोगों बेसिक शिक्षा को बुलन्दियों पर ले जाने में सहायक होंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago