बलियाः सात दिंसबर को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करने वाले हैं। लेकिन इस कार्यक्रम से बलिया के लोगों की परेशान बढ़ गई है। वजह है कि जनपद की अधिकतर बसों को पीएम की रैली के लिए गोरखपुर भेज दिया गया है। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं।
कार्यक्रम के लिए रोडवेज ने अपनी 31 बसों के अलावा 25 अनुबंधित बसें यानि की कुल 56 बसों को भेजा है। रोडवेज के एकाउंटेंट महेश पांडेय ने बताया कि निगम की बसों को प्रति बस 24 हजार व अनुबंधित बसों को 12 हजार रुपये प्रति दिन के हिसाब से भुगतान मिलेगा।
वहीं बसें न मिलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस समय शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में व्रत-त्योहार और ददरी मेला देखने के लिए काफी संख्या में लोग जिले के गांव-गिरांव के अलावा दूसरे शहरों से भी यहां पहुंच रहे हैं। लेकिन रोडवेज की बसें न मिलने से उन्हें निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। और यात्रियों की मजबूरी का फायदा प्राइवेट टैक्सी और बस चालक उठा रहे हैं।
यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर बस में बैठाया जा रहा है और मनमाना किराया वसूला जा रहा है। यात्रियों का कहना है कि रोडवेज प्रशासन को अतिरिक्त इंतजाम करना चाहिए था, ताकि आम लोगों को दिक्कत न हो। अधिकांश बसों के भेज दिए जाने से हम यात्रियों को डेढ़ गुना अधिक किराया देकर जाना पड़ रहा है, जिससे बहुत परेशानी हो रही है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…