Categories: बलिया

बलिया: किसानों को नहीं मिल रही डीएपी खाद, कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन

बलिया में खाद का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। जिसे लेकर बलिया कांग्रेस ने मंगलवार यानी आज जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अदिति सिंह के प्रतिनिधि के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को पत्र भेजा है।

जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में आज जिलाधिकारी कार्यालय पर खाद की समस्या को लेकर धरना हुआ। कांग्रेसियों ने मांग की है कि तत्काल केंद्रों पर खाद उपलब्ध कराया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बलिया में खाद जल्द मुहैया कराया जाए या फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश छोड़कर चले जाएं।

ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि “उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों के मुद्दे पर बिल्कुल फेल हो चुकी है। किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है। सरकार तुरंत खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करे। केंद्रों पर देश का अन्नदाता किसान लाइन लगाकर खड़ा है।”

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में पूरे प्रदेश से खाद के संकट की खबरें सामने आई हैं। खाद के लिए किसान रात-रात भर केंद्रों पर लाइन लगाने को मजबूर हैं। इससे इतर सूबे की योगी सरकार का दावा है कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और किसानों को दी जा रही है। पिछले ही दिनों बलिया में खाद की संकट को लेकर हंगामा खड़ा हुआ था। तब कहा गया था कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है।

जिलाधिकारी कार्यालय पर कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन में विनोद सिंह, संतोष कुमार चौबे, सागर सिंह राहुल, शाहिद अली, मुन्ना उपाध्याय, दिनेश राजभर, अरून यादव, रमाशंकर सिंह, रमा शंकर यादव, संतोष गोयल, फूल बदन तिवारी, जाकिर हुसैन, रिंशु पांडेय, आनंद विक्रम सिंह, गिरीश कांत गांधी, धर्मेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, महेंद्र यादव, अनिमेष ओझा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

 

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago