Categories: बलिया

जिला सहकारी बैंक सीयर के डायरेक्टर पद पर रुद्रप्रताप यादव ने लहराया परचम

बलिया। जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पद के आठ पदों के लिए सोमवार को हुए चुनाव के परिणाम देर शाम को घोषित कर दिए गये। चुनाव कार्यालय की सूचना के अनुसार सोमवार को हुए चुनाव में नगरा अनारक्षित सीट से शिवमंगल सिंह, पंदह अनारक्षित सीट से जयराम पांडे, बलिया अनारक्षित सीट से राजनाथ पांडे, बैरिया अन्य पिछड़ा वर्ग सीट से जनार्दन, रसड़ा महिला सीट से नीलम, वृतिक विधि सीट से अनिल कुमार, सीयर अनारक्षित सीट से रूद्रप्रताप व सोहांव अनारक्षित सीट से सुधीर कुमार निर्वाचित घोषित किये गये।

वहीं जिला सहकारी बैंक सीयर के डायरेक्टर पद के लिए हुए चुनाव में क्षेत्र के सोनाडीह गांव निवासी रुद्रप्रताप यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को एक मत से पराजित कर डायरेक्टर पद पर अपना परचम लहराया।

रुद्रप्रताप यादव के जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फूल मालाओं से लादकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत रुद्रप्रताप यादव ने कहा कि जिला सहकारी बैंक की स्थिति को सुधारने का प्रयास करूँगा। जिससे लोगो को इस बैंक से अधिक से अधिक लाभ मिल सके। सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव , विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद, शिवम बरनवाल, रामाश्रय फाइटर, आफताब अहमद, अंगद यादव, भीमप्रसाद, जनार्दन यादव आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago