बलिया में ग्राम पंचायत के उप चुनाव 20 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। (फोटो साभार: The Financial Express)
बलिया में ग्राम पंचायतों के उप चुनाव की समय सारणी घोषित कर दी गई है। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अदिति सिंह ने जनपद के ग्राम पंचायतों के सदस्य और प्रधान पद के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव की तारीख जारी कर दी है। आने वाले 20 दिसंबर को बलिया में ग्राम पंचायत का उप चुनाव होगा। इसके अगले ही दिन यानी 21 दिसंबर को मतगणना होगी।
जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक 12 दिसंबर को सुबह दस बजे से दोपहर चार बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा करने का समय है। नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 13 दिसंबर को होगी। इसके बाद 14 दिसंबर के दिन सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। उम्मीदवार वापस लेने के बाद शेष प्रत्याशियों को 14 दिसंबर को ही दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित की जाएगी।
20 दिसंबर को सुबह आठ बजे से ग्राम पंचायतों के निर्धारित मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान के अगले ही दिन यानी 21 दिसंबर को मतगणना की होगी। बता दें कि मतगणना और नतीजों की घोषणा विकासखंड पर होगी। जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक नामांकन पत्रों की विक्रय, नामांकन पत्र दाखिल करने उनकी जांच करने समेत चुनाव चिन्ह आवंटन का काम संबंधित विकासखंड पर होगा।
बलिया जिलाधिकारी अदिति सिंह ने पंद्रह विकास खंडों में निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी की तैनाती कर दी है। जिलाधिकारी ने निर्वाचन व्यवस्था के लिए प्रभारी और अपर प्रभारी अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। कार्मिक नियुक्ति के लिए मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा को प्रभारी अधिकारी और जिला कृषि अधिकारी रामबहाल को अपर प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। वाहन और इंधन व्यवस्था के लिए नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार को प्रभारी और जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय और एआरटीओ राजेश सिंह को अपर प्रभारी नियुक्त किया गया है। भत्ता व व्यय लेखा के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह को प्रभारी अधिकारी और जिला पंचायत के वित्तीय परामर्शदाता हिमांचल यादव को अपर प्रभारी बनाया गया है।
मतदाता सूची मतदान केंद्र या स्थल निर्माण के लिए सभी एसडीएम प्रभारी अधिकारी होंगे। जबकि सभी तहसीलदार अपर प्रभारी होंगे। प्राथमिक चिकित्सा एवं औषधि किट व्यवस्था के लिए सीएमओ को प्रभारी अधिकारी और सभी संबंधित एसीएमओ को अपर प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…