Categories: बलिया

काशी-मथुरा पर बलिया विधायकों की बयानबाजी शुरू, अपने क्षेत्र पर कब देंगे ध्यान?

बलिया से आने वाले दो भारतीय जनता पार्टी के विधायक उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद पर विराजमान हैं। बलिया सदर से विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ग्राम्य विकास मंत्रालय के राज्यमंत्री हैं। तो वहीं फेफना से विधायक उपेंद्र तिवारी पंचायती राज व खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। दोनों विधायक अक्सर अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर दोनों विधायकों ने अपने बयान से खबर बना दी है।

आनंद स्वरूप शुक्ला और उपेंद्र तिवारी को इन दिनों मथुरा की चिंता सता रही है। अमर उजाला की एक खबर के मुताबिक मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा है कि “मुस्लिम समुदाय को आगे आकर मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ‘सफेद भवन’ हिंदुओं को सौंप देना चाहिए। एक समय आएगा जब मथुरा में हर हिंदू को चोट पहुंचाने वाले सफेद ढांचे को अदालत की मदद से हटा दिया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि “भारत के मुस्लिम समुदाय को यह मानना होगा कि राम और कृष्ण उनके पूर्वज थे। बाबर, अकबर और औरंगजेब द्वारा बनाई गई किसी भी इमारत को खुद से न जोड़ें, क्योंकि वह भारत में लूटपाट और हमला करने आए थे। राम मंदिर का समाधान भी कोर्ट ने किया था। वहीं काशी और मथुरा के ये सफेद ढांचे हिंदुओं की आस्था को आहत करते हैं।”

दूसरी ओर फेफना से विधायक और मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा है कि “मथुरा ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश व देश में जहां-जहां समस्या उनका समाधान करना हमारे शीर्ष नेतृत्व की जिम्मेदारी है। मथुरा कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का निर्माण वहीं कराया जाएगा, जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था।”

आनंद स्वरूप शुक्ला जिस सदर विधानसभा सीट से विधायक हैं उसके अंतर्गत एक काजीपुरा क्षेत्र आता है। काजीपुरा में पिछले छह-सात महीनों से जल जमाव हुआ है। हर रोज़ 20-25 वाहनों के दुर्घटना ग्रस्त होने की खबर आ रही है। काजीपुरा के लोग दर्जनों ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में आनंद स्वरूप शुक्ला को काशी-मथुरा की चिंता त्याग कर अपने क्षेत्र की जानलेवा समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago