Categories: बलिया

अब घर के नजदीक ही मिलेगा इलाज, बलिया में शुरू हुए 94 नवीन स्वास्थ्य उप केन्द्र

बलिया के छोटे-छोटे गांवों और कस्बों में भी लोगों को घर के नजदीक की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। रविवार को जनपद के अलग अलग हिस्सों में 94 नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरु हो गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य उपकेंद्रों का वचुर्अली लोकार्पण किया।

बता दें कि इन उपकेंद्रों के शुरु होने से जनपद के लोगों का काफी लाभ मिलेगी। सबके विकास के साथ साथ सबके स्वास्थ्य पर भी सरकार ध्यान दे रही हैं और यही वजह है कि सीएम योगी ने उपकेंद्रों के साथ ही मंत्रा नामक एप का भी उद्घाटन किया। इस एप के माध्यम से एएनएम गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की रियल टाइम ट्रैकिंग करेंगी।

वहीं कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पांच हजार नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों का लोकार्पण किया। इस कड़ी में बलिया को भी 94 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात मिली। इनमें बैरिया में छह, चिलकहर में नौ, बांसडीह पांच, बेलहरी में दो, हनुमानगंज में 10, बेरुआरबाड़ी में पांच, दुबहड़ में छह, गड़वार में चार, मनियर में तीन, नगरा में 10, मुरलीछपरा में चार, नवानगर में दो, रसड़ा में आठ, पंदह में चार, रेवती में चार, सीयर में छह और सोहांव में छह नए स्वास्थ्य उपकेंद्र शामिल हैं।

इन स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी साथ ही नियमित टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की भी सुविधा मिलेगी। इन उपकेंद्रों पर 56 एएनएम और कुछ आशाओं की तैनाती की जाएगी। इस दौरान एसीएमओ डॉ. वीरेन्द्र कुमार, डॉ. आरडी राम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. आरबी यादव, डीसीपीएम पुष्पेंद्र सिंह शाक्य, उपेंद्र चौहान उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago