Categories: बलिया

बलिया में बिजली चोरी पर सख्त विभाग, 9 लोगों पर FIR दर्ज

बलिया। बिजली विभाग बिजली चोरी को लेकर लगातार कार्रवाई कर रहा है। बैरिया में फिर बिजली विभाग ने कार्रवाई की। जहां विद्युत सब स्टेशन पर तैनात जेई देहात विनोद भारद्वाज ने बिजली बिल का बकाया होने पर करमानपुर निवासी 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सभी लोगों पर 10 हजार से अधिक रुपये का बिजली बिल बकाया था।

अवर अभियंता विनोद भारद्वाज ने बताया कि जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया उनमें संतोष सिंह, द्वारिका वर्मा, रीना देवी, माया देवी, घुटुरी देवी, सीमा देवी, संतोष केशरी, मु. कुर्बान व सायरा शामिल हैं। अभी तक 60 से अधिक ऐसे बिजली बकायेदारों पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है, जिनका 10 हजार रुपये से अधिक का बिजली का बिल बकाया है।

शासन के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यदि कनेक्शन वैध नहीं पाया गया या फिर बिजली का बिल 10 हजार से अधिक का बकाया है तो सीधे FIR कराई जा रही है। पिछले तीन महीने में क्षेत्र के चकिया, तिवारी के मिल्की, जमालपुर, सुरेमनपुर, हेमंतपुर, दुखहरन गिरी के मठिया समेत दो दर्जन से अधिक गांवों के 450 से अधिक बिजली बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इतना ही नहीं, क्षेत्र भर में 35 ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया जो अवैध रूप से बिजली जला रहे थे।

अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिनके बिजली बिल का बकाया 10 हजार रुपये से अधिक है, वे तत्काल बिजली बिल का भुगतान कर दें, नहीं तो सम्बंधित की बिजली काटने के साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। बिजली विभाग के कड़े रुख से क्षेत्र के बिजली बकायेदारों में हड़कंप है। बिजली विभाग बकायेदारों के खिलाफ पहली बार इतना कड़ा कदम उठा रहा है।
Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago