Categories: बलिया

बलिया में 130 करोड़ की लागत से बदले जाएंगे जर्जर तार, होगी सतत बिजली आपूर्ति

बलिया जिले में सतत बिजली आपूर्ति को लेकर प्रशासन के द्वारा काम कराया जा रहा है। अब रिवैंप योजना के तहत 130 करोड़ से बिजली व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम शुरु किया जाएगा।

बता दें कि जनपद के कई इलाके ऐसे हैं जहां विद्युत उपकेंद्र को लंबी दूरी तक बिजली की आपूर्ति करनी पड़ती है। लंबी दूरी होने के कारण छोटे फॉल्ट होने पर उसे सुधारने में काफी ज्यादा परेशानी आती है। तार लंबे होने के कारण लाइन लॉस भी होता है। कई इलाकों में जर्जर तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होती है।

ऐसे में विभाग ने रिवैंप योजना के तहत काम करना शुरु कर दिया है।इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरह के कुल 4049 किमी लंबाई में तारों को बदलने का काम होना है। शासन ने मोंटी कार्लो को बतौर कार्यदायी एजेंसी नामित किया है। पहले चरण में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के कुल 3291 किमी लंबाई के एबी केबल बदले जाएंगे।

इसके अलावा, 33 केवी के 149 किमी और 11 केवी के 609 किमी लंबाई के जर्जर तारों को बदला जाएगा। बता दें कि रिवैंप के तहत पांच वर्षीय योजना वर्ष 2022-26 के लिए कार्ययोजना बनी है। इन पांच वर्षों में योजना में अलग-अलग कार्य किए जाएंगे। कुल परियोजना करीब 700 करोड़ की है। अब पहले चरण की शुरुआत होगी और इसके लिए शासन की ओर से धन भी जारी कर दिया गया है। विद्युत अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने बताया कि रिवैंप योजना में कई तरह के कार्य प्रस्तावित हैं। पहले चरण में जर्जर तारों को बदलने की कार्ययोजना स्वीकृत हुई है। पॉवर कॉरपोरेशन से कार्यदायी संस्था नामित हो चुकी है। जल्द ही कार्य शुरु कराया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

15 hours ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago